अस्पताल में अमिताभ का दूसरा दिन, किसी खास ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं
अस्पताल में अमिताभ का दूसरा दिन, किसी खास ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं अमिताभ बच्चन जब घर में होते थे तो देर रात तक अपने फैंस को चिटि्ठयां लिखा करते थे। अमिताभ ने रविवार रात ब्लॉग में अपने दो चाहने वालों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं बिग बी और अभिषेक दोनों को आइसोलेशन वार्ड के अलग-अलग कमरों में रखा गया है (Oknews) कोविड-19 के संक्रमित अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक दो दिन से नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे क्लिनिकली स्टेबल हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी अस्पताल से जुड़े सूत्रों के हवाले से दी है। रिपोर्ट में लिखा गया है, "वे दोनों आइसोलेशन वार्ड में हैं और क्लिनिकली स्टेबल हैं। फिलहाल, उन्हें किसी खास ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। उनके लिए फर्स्ट लाइन मेडिकेशन ही सही है। उन्हें सपोर्टिव थेरेपी दी जा रही है। उनकी नब्ज ठीक चल रही है और भूख भी अच्छी लग रही है।" उनके रविवार को हुए कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आज आएगी। 10वें या 12वें दिन दिखता है ज्यादा असर: डॉक्टर नानावटी हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर सर्विस के हेड डॉ. अब्दुल अहमद अंसारी ने...