भारत दौरे पर पीएम मोदी के सामने धार्मिक स्वतंत्रता का मुद्दा उठाएंगे ट्रंप: वाइट हाउस
भारत दौरे पर पीएम मोदी के सामने धार्मिक स्वतंत्रता का मुद्दा उठाएंगे ट्रंप: वाइट हाउस
वाशिंगटन
'भारत दुनिया के चार बड़े धर्मों का उद्गमस्थल है'
वाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि भारत धार्मिक और भाषायी रूप से समृद्ध और सांस्कृतिक विविधता वाला देश है। उन्होंने आगे कहा, 'यहां तक कि वह दुनिया के चार बड़े धर्मों का उद्गम स्थल है।' वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल चुनाव जीतने के बाद अपने पहले भाषण में इस बारे में बात की थी कि वो भारत के धार्मिक अल्पसंख्यकों को साथ लेकर चलने को प्राथमिकता देंगे और निश्चित तौर पर दुनिया की निगाहें कानून व्यवस्था के तहत धार्मिक स्वतंत्रता बनाए रखने और सभी के साथ समान व्यवहार करने के लिए भारत पर टिकी है।'
ट्रंप बोले 'अमेरिका फर्स्ट' पर ही डील, मोदी मंत्र से बदलेगा सीन?
24 फरवरी से दो दिवसीय भारत दौरे पर ट्रंप
वाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी ने कॉन्फ्रेंस कॉल में पत्रकारों से कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प अपने सार्वजनिक और निश्चित तौर पर निजी, दोनों भाषणों में हमारी साझा लोकतांत्रिक परम्परा और धार्मिक आजादी के बारे में बात करेंगे। वो इन मुद्दों को उठाएंगे। खासतौर से धार्मिक आजादी का मुद्दा, जो इस प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।'
पीएम मोदी से मुलाकात में सीएए-एनआरसी पर बात कर सकते हैं ट्रंप
ट्रंप: 389 साल बाद चमकेंगे 'शाहजहां-मुमताज'!
व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया
सीएए और एनआरसी के सवाल पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, 'हम आपकी ओर से उठाए गए कुछ मुद्दों को लेकर चिंतित हैं। मुझे लगता है कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी बैठक में इन मुद्दों को उठाएंगे। दुनिया अपनी लोकतांत्रिक परम्पराओं, धार्मिक अल्पसंख्यकों का सम्मान बनाए रखने के लिए भारत की ओर देख रही है।' अधिकारी ने कहा, 'जाहिर तौर पर भारतीय संविधान में धार्मिक स्वतंत्रता, धार्मिक अल्पसंख्यकों का सम्मान और सभी धर्मों से समान व्यवहार की बात है। यह राष्ट्रपति के लिए महत्वपूर्ण है और मुझे भरोसा है कि इस पर बात होगी।'
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का 24 और 25 फरवरी को भारत दौरा है, इस दौरान उनका अहमदाबाद, आगरा और नयी दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।
Comments
Post a Comment