ओवैसी के सामने पाक जिंदाबाद बोलने वाली लड़की के घर हमला, 14 दिन की जेल, कौन है अमूल्या?

अमूल्या लियोना के घर पर हमला - फोटो : ANI
ओके न्यूज़ (OKNEWS): नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के मंच से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना के घर पर हमला हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने अमूल्या के घर हमला किया।
Chikmagalur: Residence of Amulya(who raised 'Pakistan zindabad' slogan at anti-CAA rally in Bengaluru yesterday) was vandalised by miscreants late last night.Police have begun investigation
180 people are talking about this
राजद्रोह का केस दर्ज
अमूल्या के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। अमूल्या को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, श्री राम सेना और हिंदू जनजागृति समिति के सदस्यों ने अमूल्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।नहीं मिलनी चाहिए जमानत: येदियुरप्पा
अमूल्या की गिरफ्तारी पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए, उनके पिता ने भी कहा है कि वह साथ नहीं देंगे। अब यह साबित हो गया कि उसका नक्सलियों से संपर्क था। उसको उचित सजा मिलनी चाहिए।Karnataka CM BS Yediyurappa: Bail should not be given to Amulya (who raised 'Pakistan zindabad' slogan at anti-CAA rally in Bengaluru, yesterday), her father has also said he won't protect her. Its proved now that she had contacts with Naxals. Proper punishment should be given
409 people are talking about this

Comments
Post a Comment